PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। इस स्कीम में आप महज 436 रुपये का निवेश करके पूरे 2 लाख रुपये का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम का उद्देश्य देश में गरीब और वंचित तबके को बीमा कवर के साथ जोड़ना है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी। हालांकि, पिछले 7 सालों में इस योजना में प्रीमियम के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। वहीं इस साल प्रीमियम की राशि को बढ़ाकर 436 रुपये कर दिया गया है। अगर आप अपनी गैरमौजूदगी में अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आपको केंद्र सरकार की इस योजना में निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने वाले हैं -
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana
- फोटो : istock
इस पॉलिसी को खरीदने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष, वहीं अधिकतम आयु 55 वर्ष तय की गई है। अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास सेविंग अकाउंट का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
3 of 5
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana
- फोटो : istock
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत 1 जून से होती है। इसकी वैधता अगले साल 31 मई तक होती है। इस योजना में आवेदन करने के बाद पॉलिसी होल्डर के बैंक अकाउंट से एक तय तारीख को प्रीमियम की राशि अपने आप कट जाती है।
4 of 5
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana
- फोटो : iStock
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में आपको 436 रुपये का प्रीमियम भरना होता है। इसके बाद आपको 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको किसी प्रकार की मेडिकल जांच कराने की जरूरत नहीं होती है।
अगर आप भारत सरकार की इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।