PM Kisan Yojana 12th Installment Date: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इनमें शिक्षा, रोजगार, राशन से लेकर स्वास्थ्य सुविधाएं समेत आर्थिक लाभ देने जैसी योजनाएं शामिल हैं। ऐसे ही देश के उन अन्नदाताओं के लिए भी केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो असल में जरूरतमंद और गरीब वर्ग से आते हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिन्हें 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। पिछले दिनों योजना की 11वीं किस्त जारी की गई, और अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। दूसरी तरफ ई-केवाईसी की आखिरी तारीख भी खत्म हो गई है, इसलिए हर कोई जानना चाहता है कि 12वीं किस्त कब आ सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...