फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर आज भी खाते में नहीं आए हैं 12वीं किस्त के पैसे, तो लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम

Tue, 25 Oct 2022 11:30 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana: देशभर में करोड़ों किसान बीते लंबे समय से 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार 17 अक्तूबर के दिन खत्म हो गया। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया। इस दौरान कार्यक्रम में मनसुख मंडाविया, नरेंद्र सिंह तोमार, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारक भी मौजूद रहे। हालांकि, 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर हुए एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इसके बाद भी देश भर में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। वे लगातार इसको लेकर शिकायतें कर रहे हैं। अगर आपके खाते में भी 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आपके खाते में 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। इस स्थिति में आप अपनी समस्या के समाधान के लिए pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल करके भी अपनी समस्या को सुलझा सकते हैं।

4 of 5
pm kisan- new - फोटो : iStock
अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी को दर्ज किया था। इस स्थिति में भी आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm kisan- new - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सही जानकारी आपने दर्ज की थी या नहीं इसे जानने के लिए आप pmkisan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। वेबसाइट पर विजिट करके आप फॉर्मर कॉर्नर में बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करके अपनी जानकारी के बारे में चेक कर सकते हैं। 

Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, बीमारी की हालत में ऐसे करें इसको क्लेम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें