फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, बीमारी की हालत में ऐसे करें इसको क्लेम

Mon, 24 Oct 2022 10:21 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
How To Claim Ayushman Bharat Card Health Insurance Amount: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। इस स्कीम का उद्देश्य देश के गरीब और सीमांत इलाकों में रहने वालों लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम के साथ जोड़ना है। देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते हैं। ऐसे में हर साल ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया है। इसी कड़ी में आज हम आपको आयुष्मान भारत योजना को कैसे क्लेम किया जाता है? उस प्रोसेस के बारे में बातने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना को क्लेम करने से पहले आपको कुछ बातों को जानना जरूरी है। आप जिस अस्पताल में अपना इलाज कराने जा रहे हैं। वहां जाकर ये जरूर पता करें कि वह आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं?
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
सरकार के पैनल में जो अस्पताल शामिल हैं। उन सभी अस्पतालों में आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क होगा। यहां जब आप आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपना इलाज कराने जाएंगे। उस दौरान आपके दस्तावेजों के जरिए आपकी पात्रता की जांच की जाएगी। 

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
इस दौरान लाभार्थी को अपनी पहचान को स्थापित भी करना होगा। इन सभी प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से आयुष्मान भारत योजना को क्लेम कर सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना की क्लेमिंग प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आपने अब तक आयुष्मान भारत योजना में आवेदन नहीं किया है। ऐसे में आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के करीब 10 से  15 दिनों के बाद आपको एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की सहायता से आप अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें