PM Kisan Yojana 12th Installment: केंद्र सरकार कई ऐसी योजनाओं का संचालन करती है, जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच पाता है। इन योजनाओं में आम जरूरतों को पूरा करने से लेकर बाकी कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। जैसे- छोटे और सीमांत किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हर चार महीने के भीतर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त में पैसे दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। वहीं, अब 12वीं किस्त भी जल्द आ सकती है, लेकिन कुछ कारण ऐसे हैं जिनकी वजह से कुछ लाभार्थियों को मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में वो कारण जान सकते हैं, जिनकी वजह से आपकी किस्त अटक सकती है...