फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत करें ये काम

Wed, 27 Jul 2022 12:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12 Installment Update - फोटो : अमर उजाला
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12 Installment Update: देश में किसानों की स्थिति में सुधार करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के जरिए सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं 12वीं किस्त भी जल्द ही किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। अगर आप भी 12वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ईकेवाईसी जल्द से जल्द करा लेनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12 Installment Update - फोटो : iStock
सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ईकेवाईसी कराने की अंतिम तिथी 31 जुलाई, 2022 तय की है। अगर आप इस डेडलाइन से पहले अपनी ईकेवाईसी नहीं कराते हैं। इस स्थिति में आपको 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12 Installment Update - फोटो : istock
आप पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके आसानी से अपनी ईकेवाईसी करा सकते हैं। इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको फॉर्मर कॉर्नर के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12 Installment Update - फोटो : iStock
नेक्स्ट स्टेप पर ईकेवाईसी के विकल्प का चयन करें। अब आपको अपनी आधार डिटेल्स दर्ज करनी है। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको उसे दर्ज करना है। इस तरह आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ईकेवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12 Installment Update - फोटो : iStock
11वीं किस्त आने के बाद किसान लंबे समय से 12वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 1 सितंबर 2022 को 12वीं किस्त के पैसों को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें