फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कहीं आप तो नहीं इस लिस्ट में? अगर हां, तो वापस करने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे, ऐसे करें चेक

Tue, 19 Jul 2022 11:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे - फोटो : istock
PM Kisan Yojana Latest Update: हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनके जरिए शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों तक इनका लाभ पहुंच रहा है। इसमें जरूरतमंद लोगों तक और गरीब वर्ग तक आर्थिक लाभ से लेकर अन्य लाभ तक पहुंचाए जा रहे हैं। ठीक ऐसे ही देश के अन्नदाताओं के लिए भी केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। इसमें पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। लेकिन देखने में आ रहा है कि कई अपात्र किसान भी गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में इन किसानों को पैसे वापस लौटाने के लिए कहा जा रहा है। इसलिए अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपको तो किस्त के पैसे वापस नहीं करने हैं, तो चलिए हम आपको ये चेक करने का सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे - फोटो : istock
जारी हो रहे हैं नोटिस
  • जिन अपात्र किसानों ने गलत तरीके से इस योजना का लाभ लिया है या ले रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर सरकार की तरफ से उन्हें नोटिस भेजा रहा है, जिसमें उन्हें पैसे पास करने के लिए कहा जा रहा है। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे - फोटो : istock
ऐसे करें चेक, कहीं आपको तो नहीं करने पैसे वापस:-

स्टेप 1
  • अगर आप ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं कि कहीं आपको तो पीएम किसान योजना से जुड़ी किस्त के पैसे वापस तो नहीं करने। तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।

4 of 6
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां पर 'फॉर्मर कॉर्नर' पर जाकर 'रिफंड' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब यहां पर आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करनी है। फिर अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या फिर मोबाइल नंबर भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके 'गेट डेटा' पर क्लिक कर दें। अगर आपके सामने 'You Are Not Eligible For Any Refund Amount' का मैसेज नजर आ रहा है, तो आपको पैसे वापस नहीं करने होंगे। लेकिन अगर आपको पैसे वापस लौटाने हैं, तो स्क्रीन पर आपको रिफंड का ऑप्शन दिखाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें