PM Kisan e-KYC Last Date: गांवों से लेकर शहरों तक आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी है, जो लोग गरीबी रेखा या उससे नीचे अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अलग-अलग तरह की कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों की आर्थिक या अन्य तरीकों से मदद की जा सके। ऐसी ही एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद और पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। बीते दिनों 31 मई को इस योजना की 11वीं किस्त जारी की गई। वहीं, अब इसके बाद सरकार की तरफ से ई-केवाईसी करवाने की तारीख को बढ़ाकर किसानों को और समय दिया है, ताकि वो इस काम को करा सके। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कब तक और कैसे अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...