PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment: देश में कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए लगभग हर एक वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जा रही है। जैसे- किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याकारी योजनाएं चला रहे हैं। इसी कड़ी में एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना जिसमें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। वहीं, अब तक पात्र किसानों को 17 किस्त का लाभ योजना के अंतर्गत मिल चुका है और अब बारी 18वीं किस्त की है, लेकिन शायद आप न जानते हों कि कई किसान ऐसे भी हैं जो ये किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं किन किसानों की और क्यों 18वीं किस्त अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...