फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन हो गई है लेट, तो रेलवे देगा रिफंड, जानिए क्या है नियम और कैसे मिलेगा रिफंड

Sun, 26 Feb 2023 12:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Get Refund on Delayed Train - फोटो : Istock
How To Get Refund on Delayed Train: यात्रियों को सफर का शानदार अनुभव देने के लिए भारतीय रेलवे कई नियमों का संचालन कर रहा है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश में ट्रेन लेट होने की समस्या काफी आम है। वहीं क्या आपको भारतीय रेलवे के एक खास नियम के बारे में पता है। इसके अंतर्गत भारतीय रेलवे ट्रेन लेट होने की स्थिति में यात्रियों को रिफंड ऑफर करता है। भारतीय रेलवे के इस खास नियम के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। ट्रेन लेट होने पर मिलने वाले रिफंड के नियम के बारे में जानकारी न होने के कारण बहुत कम लोग ही इस सुविधा का लाभ उठा पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप ट्रेन लेट होने की स्थिति में रिफंड पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How to Get Refund on Delayed Train - फोटो : Istock
नियम के अंतर्गत अगर ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा देर तक लेट होती है। इस स्थिति में यात्री अपनी ट्रेन टिकट कैंसिल करके रिफंड पा सकते हैं। ऐसा करने पर यात्रियों को रिफंड मिल जाएगा।

Holi Special Trains: होली पर घर जाने के लिए नहीं मिल रही ट्रेन टिकट, तो भारतीय रेलवे चला रहा ये स्पेशल ट्रेनें 
विज्ञापन

3 of 5
How to Get Refund on Delayed Train - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे की यह सुविधा उन्हीं यात्रियों को मिलती है, जिन्होंने ट्रेन टिकट को काउंटर से खरीदा है। इसके अलावा अब इस सुविधा का लाभ ऑनलाइन टिकटों पर भी उठाया जा सकता है।

4 of 5
How to Get Refund on Delayed Train - फोटो : Istock
गौरतलब बात है कि रिफंड पाने के लिए आपको टीडीआर फाइल करना होगा। टीडीआर फाइल करने के लिए सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी के अकाउंट पर लॉगिन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Get Refund on Delayed Train - फोटो : Istock
इस प्रोसेस को करने के बाद आपको अकाउंट में ट्रांजैक्शन के विकल्प का चयन करना है। यहां आप माय टीडीआर के ऑप्शन पर क्लिक करके आसानी से टीडीआर को फाइल कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको रिफंड मिल जाएगा।

Indian Railways: बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर रही महिला को नहीं उतार सकता टीटीई, जानिए क्या है नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें