फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: एक परिवार के कितने लोगों को मिल सकता है पीएम किसान किस्त का लाभ? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

Mon, 14 Feb 2022 01:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : iStock
हम जो खाना खाते हैं, उस अन्न को उगाने के लिए देश का किसान दिनभर खेत में मेहनत और कठिन परिश्रम करता है। तब कहीं जाकर आपकी थाली में खाना आ पाता है। किसान बारिश, तेज धूप, तूफान में भी फसल उगाता है, लेकिन कई मर्तबा उसकी फसल बर्बाद भी हो जाती है। ऐसे में किसानों को आर्थिक रूप से मदद की बेहद जरूरत होती है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत हुई। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक लाभ देना, ताकि उनकी कुछ मदद हो सके। इसमें केंद्र सरकार द्वारा लाभर्थियों के बैंक खाते में सीधे रकम भेजी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक परिवार के कितने लोगों को पीएम किसान किस्त का लाभ मिल सकता है? अगर नहीं, और आप ये जानना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : istock
सालाना 6 हजार रुपये
  • केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को आर्थिक रूप से मदद की जाती है। सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इस पैसों को 2-2 हजार की तीन किस्तों में भेजा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : iStock
इतने किसानों को लाभ
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को उनकी भूमि जोत के अकार के बावजूद वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना से देश के लगभग 12 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाया गया है। देश के अन्नदाता को मदद देने के लिए इस योजना को लाभकारी माना जा रहा है।

4 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : iStock
कौन ले सकता है लाभ?
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत किसानों को लाभ देने के लिए की गई थी। वहीं, गाइडलाइंस के मुताबिक, इसका लाभ परिवार के एक ही सदस्य को मिल सकता है, न कि पति-पत्नी दोनों को। केंद्र सरकार द्वारा योजना के लिए परिवार की परिभाषा पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे हैं। हालांकि, राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे किसान परिवारों की पहचान या चुनाव कर सकते हैं, जो योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार सहायता के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : iStock
इन्हें नहीं मिल सकता लाभ
  • वहीं, ये जानना भी जरूरी है कि कौन लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं और कौन नहीं। जो लोग उच्च आर्थिक स्थिति के लाभर्थी हैं, सभी संस्थागत भूमि धारक, पूर्व और वर्तमान मंत्री / राज्य मंत्री और लोकसभा / राज्य सभा / राज्य विधान सभाओं / राज्य विधान परिषदों के पूर्व / वर्तमान सदस्य, जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष, सेवानिवृत्त/सेवानिवृत्त पेंशनभोगी जिनकी मासिक पेंशन 10,000/- रुपये या उससे अधिक है (मल्टी-टास्किंग स्टाफ/वर्ग IV/ग्रुप डी कर्मचारियों को छोड़कर) इस योजना के लिए पात्र नहीं है यानी इन लोगों को इस किसान योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें