फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: पीएम किसान योजना के लाभार्थी आज ही करा लें ई-केवाईसी, वरना नहीं मिलेगा 11वीं किस्त का लाभ

Fri, 25 Mar 2022 01:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to do ekyc in PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
देश में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस स्कीम के तहत सरकार हर साल किसानों को 2 हजार रुपये की 3 किस्त देती है। देश में करोड़ों किसान भारत सरकार द्वारा मिलने वाली इस आर्थिक सहायता का लाभ उठा रहे हैं। अब तक किसानों के खाते में कुल 10 किस्त आ चुकी हैं। वहीं 11वीं किस्त भी जल्द ही उनके खाते में आ सकती है। इसके अलावा सरकार किसान योजना में समय समय पर कई बदलाव करती रहती है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप जल्द ही योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराते, तो आपको 11वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। गौतमबुद्ध नगर जिले में पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी की डेडलाइन 25 मार्च तय की गई है। वहीं देश के दूसरे हिस्सों में ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 मार्च तय की गई है। ऐसे में आपको ये काम आज ही कर लेना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
pm kisan- new - फोटो : iStock
इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी करवा सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है।
विज्ञापन

3 of 5
pm kisan- new - फोटो : iStock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको स्क्रीन पर दाईं ओर फार्मर्स कॉर्नर का टैब मिलेगा, जिसमें सबसे ऊपर eKYC लिखा होगा। आपको उस पर क्लिक करना है।

4 of 5
pm kisan- new - फोटो : iStock
इसके बाद आपको अपने आधार नंबर और इमेज कोड को दर्ज करने के बाद सर्च करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Krishi Yantra Anudan kisan new - फोटो : istock
कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा। अगर कुछ गलती होती है, तो स्क्रीन पर invalid लिखा शो होगा। इस स्थिति में आपके खाते में अगली किस्त के पैसे क्रेडिट नहीं होंगे। ऐसे में आपको आधार सेवा केंद्र में जाकर त्रुटि को ठीक कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें