फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: यहां जानें किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम

Mon, 29 Apr 2024 10:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
17वीं किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
17th Kist of PM Kisan Yojana: भारत सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है, जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाया जाता है। योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक कुल 16 किस्त जारी हो चुकी हैं और अगली बारी 17वीं किस्त की है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो सकता है कि किन किसानों की किस्त अटक सकती है, क्योंकि कई किसान ऐसे हो सकते हैं जो 17वीं किस्त के लाभ से वंचित रह जाएं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
17वीं किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं आपको किस्त मिलेगी या नहीं
  • तो आप ये लाभार्थी सूची चेक करके जान सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
विज्ञापन

3 of 5
17वीं किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • पोर्टल पर जब आप जाएंगे, तो आपको यहां पर 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड यहां पर भरना है

4 of 5
17वीं किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद सारी जानकारी भरें और फिर गेट डिटेल वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब आप देखेंगे कि आपके सामने आपका स्टेटस आ गया है
  • जहां पर आपको पता लग सकता है कि आपको किस्त मिल पाएगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
17वीं किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock
कब आ सकती है 17वीं किस्त?
  • योजना से जुड़े किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें