फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: गर्मियों के मौसम में लद्दाख घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है टूर पैकेज, इतना है किराया

Mon, 29 Apr 2024 10:52 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Ladakh Package - फोटो : Istock
IRCTC Ladakh Package: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। अगर आप किसी शानदार जगह घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको लद्दाख घूूमने का मौका मिल रहा है। लद्दाख की प्राकृतिक खूबसूरती की चर्चा दुनियाभर में है। यहां की सुंदर झीलें और पहाड़ की चोटियां दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इसके अलावा यहां की खूबसूरत वादियां भी बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर लुभाती हैं। ऐसे में अगर आप भी लेह और लद्दाख घूमना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Ladakh Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम EXOTIC LADAKH है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको 6 रातों और 7 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज का कोड WMA49 है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Ladakh Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 6 मई, 2024 को मुंबई से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको लद्दाख, लेह, नुबरा और पेंगोंग घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। 

4 of 5
IRCTC Ladakh Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। यात्रा करते समय आपके ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर की व्यवस्था के साथ ठहरने के लिए होटल का भी इंतजाम किया जाएगा।

PM Kisan Yojana: किस दिन आ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Ladakh Package - फोटो : Istock
अगर आप अकेले इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको 64,500 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 59,500 रुपये है।

AC Tips: एसी को कितनी ऊंचाई पर लगाना रहता है ठीक? जरूर जान लें यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें