फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लेना चाहते हैं लाभ, तो जानिए कितनी जमीन होनी चाहिए आपके पास

Sun, 15 Jun 2025 11:54 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास कितनी जमीन का होना जरूरी है? अगर आप इस सवाल के जवाब के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना - फोटो : AdobeStock
देश में अधिकांश लोगों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। हालांकि, देश में आज के समय करोड़ों छोटे और सीमांत किसान ऐसे हैं, जिन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। कई किसान खेती करने के लिए कर्ज ले लेते हैं। हालांकि, मौसम की मार और दूसरे कारणों के चलते जब उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है तो उनके ऊपर मानों आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में एक स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन खासतौर पर देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना - फोटो : AdobeStock
6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना 2 हजार रुपये की 3 समान किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। अब तक भारत सरकार इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। इस योजना का लाभ देशभर में करोड़ों किसान ले रहे हैं।

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना - फोटो : AdobeStock
अक्सर कई किसानों का पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कई सवाल रहते हैं। इन्हीं सवालों में एक सवाल यह है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास कितनी जमीन का होना जरूरी है? अगर आप इस सवाल के जवाब के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

4 of 5
पीएम किसान योजना - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अंतर्गत वे सभी किसान परिवार इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं, जिनके नाम खेती करने लायक जमीन है। हालांकि, लाभ लेने के लिए खेती करने वाली जमीन आपके नाम पर होनी जरूरी है। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना - फोटो : AdobeStock
देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार इस योजना की 20वीं किस्त अगले जून महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने किस्त के पैसे जारी करने की तारीखों का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें