फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किस्त या आवेदन जैसी चीजों के बारे में चाहिए जानकारी, तो किसान इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल

Sat, 21 Oct 2023 10:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पालाइन नंबर्स क्या हैं? - फोटो : istock
PM kisan Helpline Numbers: देश में चलने वाली सरकारी योजनाओं के साथ जुड़कर आप इनका लाभ ले सकते हैं। सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च करती है, ताकि दूर-दराज स्थित गांवों में रहने वाले लोगों तक भी योजना का लाभ पहुंच सके। जैसे- आप केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को किस्त का लाभ दिया जाता है, जिसमें सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इन सबके बीच अगर आपको योजना से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से नंबर्स हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पालाइन नंबर्स क्या हैं? - फोटो : istock
  • दरअसल, इस बार योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 15वीं किस्त मिलने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ 15वीं योजना के लिए भी कई रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ऐसे में अगर आपको भी योजना से जुड़ी कोई जानकारी लेनी है, तो आप इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पालाइन नंबर्स क्या हैं? - फोटो : istock
यहां कर सकते हैं कॉल
  • अगर आपको आगामी किस्त के बारे में कुछ जानना है, अपने स्टेटस के बारे में कुछ जानना है आदि। तो ऐसे में आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है।

4 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पालाइन नंबर्स क्या हैं? - फोटो : istock
कुछ नंबर्स ये भी हैं:-
  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल कर सकते हैं
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 ये है
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011—23381092, 23382401 पर भी संपर्क किया जा सकता है
  • पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन 0120-6025109 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पालाइन नंबर्स क्या हैं? - फोटो : istock
ईमेल भी कर सकते हैं
  • अगर आपकी योजना को लेकर कोई शिकायत है या आप कोई जानकारी जानना चाहते हैं, तो आप ईमेल लिखकर भी ये काम कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें