PM Kisan Yojana Helpline: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक मदद दी जाती है। हर साल पात्र किसानों को 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में बीती 15 नवंबर को योजना की 15वीं किस्त जारी की गई, जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया। डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई, लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें अब तक किस्त का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में अगर आप भी पात्र किसान हैं और आपकी किस्त अटक गई है, तो फिर आप योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके उचित मदद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये हेल्पलाइन नंबर्स क्या हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...