14th Installment Of PM Kisan Yojana: हमारे देश में लगभग हर एक वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। इनमें कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं, जिनमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है। ये योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जाती है, जिसमें सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त जारी होने वाली है, इसलिए जरूरी है कि किसान कुछ अधूरे कामों को पूरा करवा लें। वरना उनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों को कौन से काम करवाना जरूरी है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...