फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana e-KYC: 31 जुलाई है आखिरी तारीख, अगर अब तक नहीं किया ये काम तो तुरंत करें वरना अटक सकते हैं पैसे

Tue, 28 Jun 2022 11:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Yojana e KYC Last Date: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा देश के जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनका उद्धेश्य लोगों तक आर्थिक मदद पहुंचाना और कई अन्य तरीकों से उनकी मदद करना होता है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, राशन, बीमा और आर्थिक मदद देने जैसी योजनाएं चलाई जाती हैं। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जाता है। इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए चलाया जा रहा है, जिसका केंद्र सरकार द्वारा संचालन किया जाता है। इसमें किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है, और ये पैसे किस्तों में दिए जाते हैं। इसलिए अगर आप अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप 31 जुलाई 2022 से पहले ई-केवाईसी करवा लें। तो चलिए आपको बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Yojana e KYC Last Date: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
12वीं किस्त तभी मिलेगी
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको 12वीं किस्त का लाभ मिले, तो इसके लिए आपको ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Yojana e KYC Last Date: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
इस तारीख तक जरूर करवा लें
  • वैसे तो आपको तुरंत ही ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए, क्योंकि आखिरी तारीख के आसपास सर्वर डाउन जैसी दिक्कतें होती हैं। वहीं, पीएम किसान योजना के लाभार्थी 31 जुलाई 2022 तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

4 of 6
PM Kisan Yojana e KYC Last Date: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
ये रहा खुद ई-केवाईसी करवाने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको इसके लिए पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। फिर आपको 'ई-केवाईसी' के विकल्प पर जाना है।
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Yojana e KYC Last Date: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करना है और साथ में स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी दर्ज करें। ऐसा  करते ही सर्च पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Yojana e KYC Last Date: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को यहां दर्ज करें, और अब मोबाइल पर आए ओटीपी को यहां भर दें। इसके बाद आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें