PM Kisan Yojana: हमारे देश में किसानों की संख्या काफी ज्यादा है, तभी तो भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। यहां कई बड़े और छोटे दोनों तरह के किसान मौजूद हैं, जो खेतों में दिन-रात मेहनत करके फसल उगाते हैं। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि अब भी कई किसान ऐसे हैं जो जरूरतमंद हैं और ये आर्थिक रूप से कमजोर भी हैं। ऐसे ही किसानों की मदद के लिए सरकार की तरफ से कई तरह के कार्यक्रम और योजनाएं चलाई जा रही हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की मदद दी जाती है, जिन्हें 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। वहीं, 11वीं किस्त के बाद अब सभी किसान लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन इससे पहले जरूरी है कि आप अपना एक जरूरी काम निपटा लें वरना आपको मिलने वाले पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस काम के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...