फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इन दस्तावेजों के बिना नहीं कर पाएंगे पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन, यहां देखें लिस्ट

Thu, 03 Feb 2022 03:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है - फोटो : istock
भारत में अब भी काफी संख्या में लोग कृषि पर निर्भर करते हैं। किसान खेत में मेहनत से अनाज उगाता है, और फिर अपनी फसल को बाजार में बेचता है। किसानों को कई बार आर्थिक रूप से मदद की जरूरत होती है, क्योंकि कई बार फसल का नुकसान हो जाता है। ऐसे में भारत सरकार कई योजनाओं के माध्यम से किसानों की मदद करती है। खेती का सामान मिल सके, खेती करने में कोई दिक्कत न हो आदि। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लाया गया है। इस योजना के तहत किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त में 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको किन दस्तावेजों की जरूरत होती है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस किसान योजना के लिए जो दस्तावेज जरूरी हैं, उनके बारे में बताते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है - फोटो : istock
इन दस्तावेजों की होती है जरूरत:-

आधार कार्ड रखें पास में
  • आपको अगर इस किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करना है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले जो दस्तावेज चाहिए वो है आधार कार्ड। इसकी जरूरत योजना में पंजीकरण कराने के लिए पड़ती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है - फोटो : Istock
मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो
  • वहीं, आपको एक मोबाइल नंबर की भी जरूरत होती है, जिस पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आता है। इसके अलावा आपको एक पासपोर्ट साइज फोटो भी चाहिए होती है।

4 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है - फोटो : pixabay
खसरा और खतौनी के कागजात
  • आपको खसरा और खतौनी के कागजात की भी जरूरत होती है। खसरा में जमीन की पूरी जानकारी होती है, जिसे पटवारी बनाता है। वहीं, खतौनी के सर्टिफेकट पर तहसीलदार के हस्ताक्षर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है - फोटो : istock
बैंक खाते की जानकारी
  • योजना में आवेदन करने के लिए बैंक खाते की जानकारी भी चाहिए होती है, जिसमें खाता संख्या और आईएफएससी कोड जैसी चीजें होती हैं। आपको मिलने वाली सहायता राशि इसी खाते में भेजी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें