अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और 10वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है। केंद्र सरकार 1 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर करेगी। देश के करोड़ों अन्नदाता इसका इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में किस्त के पैसे आने से पहले आप अपना स्टेटस चेक कर लीजिए कि आपकी सारी डिटेल अच्छे से अपडेट है या नहीं, वरना आपके पैसे अटक सकते हैं। इसके साथ ही सरकार ने पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक ईकेवाईसी नहीं करवाया तो जल्दी से करवा लीजिए। इसके अलावा कुछ गलतियां हों तो उन्हें तुरंत सही कर लें, नहीं तो पैसा रुक सकता है। आइए जानते हैं उन छोटी-छोटी गलतियों को जिन्हें नजर अंदाज करने पर आपके भी पैसे रुक सकते हैं...