PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist Release Date: किसानों को कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। जैसे, अगर अधिक बारिश हो जाए तो फसल खराब हो जाती है और अगर सूखा पड़ जाए तब भी किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। इसकी वजह से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि इसी फसल पर उनका सबकुछ निर्भर करता है।
इसलिए सरकार किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए साल में तीन बार उन्हें 2-2 हजार रुपये देती है और ये सब होता है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के तहत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 21वीं किस्त की है, लेकिन क्या ये किस्त दिवाली से पहले जारी हो पाएगी या नहीं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...