Online Payment Tips: आज के समय में लगभग हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है और अब तो अधिकतर चीजें ऑनलाइन आ गई हैं। ऐसे में लोगों को कहीं जाना नहीं होता और वो अपने मोबाइल के जरिए ही ऑनलाइन के जरिए वो काम करवा लेते हैं। जैसे, शॉपिंग हो या फिर बैंकिंग आदि। आज के समय में अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं तो आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा यूपीआई भी पेमेंट करने के लिए एक अच्छा विकल्प है जिसका बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। आसानी से आप इससे किसी को पेमेंट कर सकते हैं और प्राप्त भी कर सकते हैं, लेकिन कई बार किसी गलत बैंक खाते में या गलत यूपीआई पर पेमेंट चली जाती है। ऐसे में आपको सबसे पहले परेशान नहीं होना है क्योंकि इन पैसों को आप वापस कैसे पा सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...