PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार इस स्कीम के अंतर्गत देश में गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 16 किस्तों को जारी किया जा चुका है। 16वीं किस्त के जारी होने के बाद देशभर में करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जो इस बारे में जानना चाहते हैं कि क्या एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों लोग एकसाथ स्कीम में आवेदन करके 17वीं किस्त का लाभ ले सकते हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।