Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करती है। आज के दौर में किसी भी बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा हो चुका है। केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद के लिए भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज कराने की सुविधा मिलती है। आज हम आपको इस खबर में बताते हैं कि किस तरह योजना का लाभ लिया जा सकता है। एक साल में एक व्यक्ति कितने रुपये तक का फ्री इलाज करवा सकता है।
योजना के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड को दिखाकर लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। देशभर के 13,000 से भी ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों में आयुष्मान गोल्डन कार्ड मान्य है।