फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब किसानों के खाते में आ सकती है 21वीं किस्त? जानिए किन्हें मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं

Wed, 03 Sep 2025 12:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

20वीं किस्त मिलने के बाद अब किसानों को इस योजना की 21वीं किस्त का इंतजार है। कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब इस योजना की 21वीं किस्त को जारी कर सकती है?
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण योगदान है। देश में करोड़ों किसानों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। हालांकि, आजादी के बाद देश में किसानों की आय में सुधार करने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया गया उसके बावजूद आज भी करोड़ों किसान गरीब हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2019 में एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार की यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार सालाना 3 किस्तों के जरिए 6 हजार रुपये सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। इसमें हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इस योजना का लाभ मिलने से किसानों को हर सीजन में खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी चीजों जैसे बीज, कीटनाशक आदि को खरीदने में मदद मिलती है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब तक कुल 20 किस्तों को जारी कर चुकी है। अगस्त महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
20वीं किस्त मिलने के बाद अब किसानों को इस योजना की 21वीं किस्त का इंतजार है। कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब इस योजना की 21वीं किस्त को जारी कर सकती है? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार इस योजना की 21वीं किस्त आने वाले नवंबर या दिसंबर महीने में जारी कर सकती है। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां 

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
हालांकि, किस्त के पैसे कब जारी होंगे इसको लेकर सरकार ने अभी तक आधिकारिक एलान नहीं किया है। वे किसान जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उन्हें 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा जिन किसानों के बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है और जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उनकी भी अगली किस्त अटक सकती है। अगर आपने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लिया है और आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक है तो आपको अगली किस्त का लाभ मिलेगा।  

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें