फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: जयपुर, जोधपुर समेत राजस्थान की इन खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

Tue, 02 Sep 2025 08:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इतिहास में रुचि रखने वाले जैसलमेर और जयपुर के किलों को देखकर राजस्थान ही नहीं बल्कि भारत के विराट और गौरवशाली राजवंश के इतिहास से परिचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
अगर आप सितंबर के महीने में भारत की किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको जयपुर, जोधपुर समेत राजस्थान की कई खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। राजस्थान भारत के पर्यटन स्थलों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर सहित कई पर्यटन स्थल हैं जो अपने इतिहास और राजस्थान के गौरव को समेटे हुए हैं। राजस्थान की संस्कृति, परंपरा, वेशभूषा, खानपान और भूगोल को जानने के लिए आपका यहां आना एक अद्वितीय अनुभव हो सकता है। खासतौर पर इतिहास में रुचि रखने वाले जैसलमेर और जयपुर के किलों को देखकर राजस्थान ही नहीं बल्कि भारत के विराट और गौरवशाली राजवंश के इतिहास से परिचित हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्थान तीर्थ स्थलों का भी केंद्र है खाटू श्याम, सलासर बालाजी, पुष्कर, अजमेर शरीफ जैसे कई बड़े धार्मिक स्थल यहां पर हैं। यही सब चीजें देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों को राजस्थान की ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
इस कारण आपको आईआरसीटीसी के राजस्थान टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई तरह की शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड NJH075 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको कोई चिंता नहीं करनी है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था करेगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको राजस्थान में बिकानेर, जयपुर, जैसलमेर और जोधपुर घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 7 सितंबर, 2025 को जयपुर से शुरू हो रहा है। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां 

4 of 5
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज - फोटो : Freepik
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा को कैब के जरिए कराई जाएगी। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा को काफी सुविधाजनक ढंग से कराया जाएगा। आपकी सुविधा को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्थाएं पहले से होंगी। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NJH075 पर विजिट कर सकते हैं। इस लिंक पर विजिट करके आप टूर पैकेज का किराया भी चेक कर सकते हैं। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें