फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कौन से 3 काम होंगे जरूरी जिनके न करवाने पर अटक सकती है 21वीं किस्त? यहां जानें

Fri, 14 Nov 2025 10:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 21 Kist: पीएम किसान योजना की किस्त का अगर लाभ चाहिए तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य की सरकारें, समय-समय पर ये अलग-अलग तरह की कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते रहते हैं। मौजूदा समय में भी देखेंगे तो पाएंगे कि कई तरह की योजनाएं देश में चल भी रही है। वहीं, किसानों की अगर बात करें तो किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं।

जैसे, प्रधानमत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए जिसका लाभ सीधे और सिर्फ किसानों को ही मिलता है। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार भी योजना की किस्त जारी होनी है यानी 21वीं किस्त। माना जा रहा है कि ये किस्त जल्द ही जारी हो सकती है। पर क्या आप ये जानते हैं कि इसके लिए आपको कौन से काम करवाने होते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें किसानों को करवाना होगा ताकि, उनकी किस्त न अटके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
किस्त चाहिए तो ये काम करवाने होते हैं जरूरी:-

पहला काम
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहला काम ई-केवाईसी का करवाना होता है। ये काम किसानों को करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा काम
  • पीएम किसान योजना से जो लोग भी जुड़े हैं उनके लिए कई तरह के काम करवाना जरूरी है जिसमें से एक काम है भू-सत्यापन का। इस काम के जरिए किसानों की खेती वाली जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।

4 of 5
21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा काम
  • किसानों को अगर किस्त का लाभ लेना है तो उन्हें आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है। ये भी योजना का बेहद जरूरी काम है। आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है और यहां जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं या आपका ये काम अधूरा रह जाता है तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है किस्त?
  • पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जल्द ही 21वीं किस्त जारी होने की तारीख सामने आ सकती है। फिर इसके बाद 21वीं किस्त नवंबर में ही जारी हो सकती है। हालांकि, तारीख कब सामने आएगी और क्या होगी। इस पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें