भारतीय समाज में संयुक्त परिवार की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। हमारे यहां एक ही छत के नीचे माता-पिता, बहू बेटे सब रहते हैं। कई बार संपत्ति के अधिकार और दावों को लेकर परिवार में काफी विवाद होता है। वहीं कई लोगों का अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या ससुर की प्रॉपर्टी में बहू का अधिकार होता है?
इसको लेकर काफी कंफ्यूजन है। कई बार देखने को मिलता है कि शादी के बाद पारिवारिक मतभेद के चलते इस तरह के मामले अदालतों में भी पहुंच जाते हैं। इस कारण आपको इस बारे में जानना बहुत जरूरी है कि बहू का सास ससुर की प्रॉपर्टी में कितना अधिकार है? किन परिस्थितियों में बहू अपने सास ससुर की प्रॉपर्टी पर दावा कर सकती है?