PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist: जब भी किसी योजना से जुड़ना होता है तो पहले ये देखना पड़ता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं, क्योंकि हर एक योजना की अपनी पात्रता सूची होती है। जैसे, बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की किस्त किन किसानों को मिलेगी और किन्हें नहीं? यहां जानें
इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और अब तक कुल 19 बार ये पैसे दिए जा चुके हैं। ऐसे में अब अगली बारी 20वीं किस्त की है, लेकिन जून महीने के 19 दिन बीत चुके हैं और आज 20वां दिन चल रहा है। पर अब तक ये नहीं पता चला कि 20वीं किस्त जारी कब होगी। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं।
अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...