फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों को है बेसब्री से 20वीं किस्त का इंतजार, जानें कौन से किसान रह सकते हैं वंचित

Wed, 19 Mar 2025 10:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi 20th Kist: हर बार जब भी पीएम किसान योजना की कोई किस्त जारी होती है तो इसका लाभ करोड़ों किसानों को मिलता है।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Freepik
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है जिसमें केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई प्रोग्राम चलाते हैं। मौजूदा समय में हर एक योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: कौन से महीने में किसानों के बैंक खाते में आ सकती है 20वीं किस्त? यहां जानें किसान

इ्सी कड़ी में एक योजना किसानों के लिए है जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं। वहीं, इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह जाए। तो चलिए जानते हैं ये कौन किसान हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी हुई तो इस हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Freepik
इन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त
  • बात अगर उन किसानों की करें जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं तो इसमें सबसे पहले वे किसान हैं जो अपात्र हैं और उन्होंने गलत तरीके से योजना में आवेदन किया है। ऐसे किसानों की पहचान कर उनके आवेदन ही रद्द किए जा रहे हैं।

4 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से भी आप इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • वे किसान भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं जो आधार लिंकिंग काम नहीं करवाएंगे। इसमें अपने बैंक जाकर आपको अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना होता है
  • जिन किसानों के बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है, वे भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें