फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जून महीने में आ सकती है 20वीं किस्त? क्या पति के साथ पत्नी भी ले सकती है स्कीम का लाभ

Sun, 13 Apr 2025 01:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये इस वित्तीय सहायता को सालाना 3 किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त कब आएगी - फोटो : Freepik
देश में छोटे और सीमांत किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार स्कीमों का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करके उनको सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करना चाहती है। इसी सिलसिले में साल 2019 में केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये इस वित्तीय सहायता को सालाना 3 किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। अब तक भारत सरकार इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19वीं किस्त के पैसे जारी किए गए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त कब आएगी - फोटो : Freepik
19वीं किस्त के पैसे जारी हुए 1 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। देश में कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है?
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त कब आएगी - फोटो : Freepik
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। फरवरी के चार महीनों के बाद जून का महीना आ रहा है। इस कारण मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार इस योजना की 20वीं किस्त अगले जून महीने में जारी कर सकती है। 

Home Loan Insurance: होम लोन लेने के बाद क्यों जरूरी है उसका इंश्योरेंस लेना? जानिए यहां

4 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त कब आएगी - फोटो : Freepik
हालांकि, सरकार ने आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसे जारी करने को लेकर किसी प्रकार का कोई एलान नहीं किया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कई सवाल लोग अक्सर करते हैं, उन्हीं में एक सवाल यह है कि क्या किसान पति और पत्नी एक साथ इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त कब आएगी - फोटो : Adobe Stock
नियमों के मुताबिक इस स्कीम का लाभ परिवार में केवल एक सदस्य को ही दिया जाता है। इस कारण पति और पत्नी एक साथ इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। दोनों में से केवल एक सदस्य को ही लाभ मिलेगा, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें