PM Kisan Yojana 20th Installment Date: भारत सरकार देश में किसानों की आय में सुधार करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाकर किसान खेती किसानी से जुड़ी अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। हालांकि, सालाना मिलने वाली 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता को हर साल तीन समान किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। अब तक इस योजना की 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। किसानों को अब 20वीं किस्त का इंतजार है।