फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या इस महीने सरकार जारी कर सकती है 20वीं किस्त? यहां जानें किसान

Tue, 03 Jun 2025 10:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki Kist Kab Aayegi 2025: पीएम किसान योजना से जो भी किसान जुड़े हैं उन्हें इस बार 20वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में ये किस्त कब जारी हो सकती है? इस बारे में यहां जानने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20 Installment: भारत सरकार कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाती है जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दिया जाता है। आप भी अगर ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: अगर की ये एक गलती तो किस्त के नाम पर खाते से निकल जाएंगे पैसे, किसान रखें इन बातों का ध्यान

इस योजना के तहत जो किसान पात्र होते हैं उनकी आर्थिक मदद की जाती है। इसलिए सालाना किसानों को 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या 20वीं किस्त इस महीने यानी जून में जारी हो सकती है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका योजना से जुड़े किसानों को इंतजार है। जान लें कि योजना के तहत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। इसके लिए अगर पिछली किस्तों की जारी होने का समय देखेंगे तो पाएंगे कि 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Freepik
  • इसके बाद 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई और इन दोनों किस्तों के जारी होने के बीच के समय का अंतराल चार महीने था। यही नहीं, इससे पहले भी 16वीं और 17वीं किस्त में भी ऐसा ही हुआ। इस हिसाब से अब 20वीं किस्त जारी होने का समय इसी महीने यानी जून में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

4 of 5
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Freepik
किस्त चाहिए तो ये काम होने चाहिए पूरे:-
  • अगर आप पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको भू-सत्यापन का काम पूरा करवाना होता है। जो किसान इस काम को पूरा नहीं करवाते, वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसलिए समय रहते इस काम को करवाना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह अगर किस्त चाहिए तो योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवानी होती है। योजन से जुड़े किसानों के लिए ये काम करवाना बेहद जरूरी होता है और न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है। आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से इस काम को करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें