फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

Sun, 10 Nov 2024 12:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। यह भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम का उद्देश्य देश के गरीब और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें खेती किसानी करने और जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को कम करने के लिए भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
केंद्र सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है। 5 अक्तूबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 

Govt Scheme: महिलाएं इस स्कीम के अंतर्गत ले सकती हैं बिना ब्याज दर के पांच लाख रुपये तक का लोन, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe stock
18वीं किस्त को जारी हुए 1 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसानों को अब 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक योजना की 19वीं किस्त जारी कर सकती है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

4 of 5
kisan computer laptop new - फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त को अगले साल 2025 के फरवरी महीने में जारी कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kisan computer laptop new - फोटो : Adobe Stock
हालांकि, किस्त के पैसे कब जारी किए जाएंगे? इस विषय पर सरकार ने किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। पीएम किसान योजना की हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। ऐसे में अक्तूबर के चार महीनों के बाद अगले साल फरवरी क महीना आ रहा है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि सरकार योजना की 19वीं किस्त अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है।

Mutual Fund: मात्र 1 हजार रुपये की बचत करके बन सकते हैं करोड़पति, समझिए क्या है निवेश का गणित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें