फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi Yojana: कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त और किन किसानों के अटक सकते हैं पैसे, यहां जानें

Sat, 21 Dec 2024 10:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं जिनका लाभ करोड़ों पात्र किसान ले चुके हैं। इसी क्रम में अब 19वीं किस्त जारी होनी है।
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana For 19th Kist: भारत सरकार की कई योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती  है और इसका लाभ सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। योजना के अतंर्गत पात्र किसानो को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।





इसी क्रम में अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। अगर आप भी योजना के लाभार्थी हैं तो आपको ये लाभ मिल सकता है, लेकिन जान लें कि कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है और किन किसानों की किस्त अटक सकती हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई थी और इस हिसाब से 19वीं किस्त के चार महीने का समय जनवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर 19वीं किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1
  • बात अगर उन किसानों की करें जिनकी किस्त अटक सकती है तो इसमें सबसे पहले वे किसान हैं जिन्होंने गलत तरीके से आवेदन किया है। अगर आप अपात्र हैं और फिर भी आप गलत तरीके से पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो ऐसे लोगों की पहचान कर आवेदन रद्द किए जा रहे हैं। इसलिए गलत तरीके से आवेदन करने से बचें और ऐसे लोगों से भी जो आपको ऐसा करने के लिए कह रहे हैं।

4 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो ई-केवाईसी नहीं करवा रहे हैं। नियम के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को ये काम करवाना जरूरी है। अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3 
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आपको भू-सत्यापन का काम करवाना जरूरी है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • किसान अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से भी लिंक करवा लें क्योंकि जो किसान ऐसा नहीं करवाएंगे, उनकी भी किस्त अटक सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें