फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: नवरात्रि के अवसर पर सरकार ने दिया किसानों को तोहफा, जारी हुई 18वीं किस्त

Sat, 05 Oct 2024 01:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान सरकार ने देश के 9.4 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की है। इस कार्यक्रम में करीब 2.5 करोड़ किसान वेबकास्ट के माध्यम से जुड़े थे। बीते लंबे समय से देश के करोड़ों किसान योजना की 18वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है। 18वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद किसान काफी खुश हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

कब शुरू हुई थी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने देश के छोटे और सीमांत किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से साल 2019 में की थी। वर्तमान में देश के करोड़ों किसान सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसान जिनके पास दो हेक्टेयर या उससे कम कृषि योग्य भूमि है उनको सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी करती है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है, जिसे की चार महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

किन किसानों को नहीं मिला 18वीं किस्त का लाभ?

वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया था उनके खाते में 18वीं किस्त के पासे नहीं आएं हैं। इसके अलावा वे किसान जिन्होंने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिला। अगर आपको योजना से जुड़ी कोई शिकायत या दिक्कत है तो आप इस मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

PM Kisan Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे 18वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे 2 हजार रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें