PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान सरकार ने देशभर के करीब 9.4 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में कुल 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की है। 18वीं किस्त का लाभ पाने के बाद देशभर के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। बीते लंबे समय से देश के करोड़ों किसान 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार आज खत्म हो चुका है। देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में आज डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। आइए जानते हैं -