PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार देश में गरीब किसानों को आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी उनमें से एक है। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के करोड़ों आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत सरकार दो हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजती है। अब तक किसानों के खाते में 16 किस्तों के पैसे भेजे जा चुके हैं। हाल ही में महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। वहीं अब जल्द ही भारत सरकार 17वीं किस्त के पैसों को जारी कर सकती है।