फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi Yojana: क्या परिवार के सभी सदस्यों को मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ, जानिए क्या कहता है नियम

Sun, 05 Nov 2023 11:52 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan 15th Installment Date:  देशभर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत खासतौर पर देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। सालाना मिलने वाली 6 हजार रुपये की राशि को सरकार तीन किस्तों के रूप में जारी करती है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजा जाता है। इस योजना के शुरू होने के बाद से सरकार अब तक किसानों के खाते में कुल 14 किस्तों को भेज चुकी है। देश में ऐसे कई किसान हैं, जो अक्सर सवाल करते हैं कि क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में सभी सदस्य उठा सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आपका भी यही सवाल है, तो ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

PM Awas Yojana: ये हैं वो लोग जिन्हें सरकार नहीं देती है पीएम आवास योजना का लाभ, कहीं आप भी तो नहीं लिस्ट में
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में एक सदस्य ही उठा सकता है। अगर एक परिवार में एक सदस्य से ज्यादा लोग आवेदन करते हैं। ऐसे में उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।   

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भू-सत्यापन को करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपने अब तक इस योजना में ये दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है। ऐसे में आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को नवंबर महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें