फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है खाते में 15वीं किस्त? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ

Sun, 27 Aug 2023 11:31 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: देश में आज भी करोड़ों किसानों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई अड़चनों का सामना करना पड़ता है। फसल की बुवाई से लेकर उसके तैयार होने तक किसानों को कई तरह की समस्याएं परेशान करती हैं। इस दौरान उनका काफी ज्यादा खर्च आता है। कई बार फसलों को तैयार करने के लिए किसानों को कर्ज का सहारा भी लेना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
भारत सरकार ने अब तक देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में कुल 14 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं भारत सरकार जल्द ही 15वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
गौर करने वाली बात यह है कि भारत सरकार ने अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर किसी भी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

IRCTC: श्रीलंका में रामायण से जुड़े खास स्थानों पर घुमाने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार नवंबर या दिसंबर महीने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
वहीं जिन किसानों ने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको जल्द से जल्द इन दोनों कामों को करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें