PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment: देश में आज भी कई किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को गरीबी के कारण खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर मौसम में थोड़ी गड़बड़ हो जाए। इस स्थिति में इन किसानों के ऊपर कई तरह के आर्थिक संकट खड़े हो जाते हैं। इसी सिलसिले में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई तरह की स्कीमों का संचालन कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी उन्हीं में से एक है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस स्कीम का लाभ हर साल तीन किस्तों के रूप में किसानों को दिया जाता है। अब तक किसानों के खाते में कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। ऐसे में देशभर में बड़े पैमाने पर किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -