फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONDC: अगर आप भी नहीं समझ पा रहे क्या है ओएनडीसी और कैसे बच सकते हैं आपके पैसे? तो यहां समझें पूरा गणित

Mon, 22 May 2023 04:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या है ओएनडीसी? - फोटो : सोशल मीडिया
ONDC Benefits: अगर आप देखेंगे तो नजर आता है कि टेक्नोलॉजी आज के समय काफी जल्दी-जल्दी बदल रही है। साथ ही आपकी और हमारी सोच से भी कई गुना आगे निकल चुकी है। नए अविष्कार और नई-नई सुविधाओं के बीच लोगों का जीवन भी सुगम होता जा रहा है। वहीं, मार्केट में हर चीज को लेकर प्रतिस्पर्धा साफ देखी जा सकती है। जैसे- इन दिनों ओएनडीसी के आने के बाद से प्राइवेट ई-कॉमर्स कंपनियों में देखी जा रही है। दरअसल, मौजूदा समय में ओएनडीसी ई-कॉमर्स कंपनियों को चुनौती देता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन अगर आप अब तक ओएनडीसी को नहीं समझ पाए हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में विस्तार से समझ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
क्या है ओएनडीसी? - फोटो : ONDC
यहां जानें ओएनडीसी क्या है
  • ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स यानी ओएनडीसी
  • इसकी शुरुआत सितंबर 2022 में हुई ये एक सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को फूड समेत अन्य जरूरत का सामान सस्ते दामों पर उनके घर तक मुहैया कराता है
विज्ञापन

3 of 5
क्या है ओएनडीसी? - फोटो : Istock
कैसे मिलता है सस्ता खाना और सामान?
  • ओएनडीसी प्लेटफॉर्म पर रेस्टोरेंट ओनर सीधे अपना खाना कस्टमर को बेचते हैं। ऐसे में बीच में कोई थर्ड पार्टी एप या कंपनी नहीं होती है जिसके कारण कमीशन बचता है जिसे विक्रेताओं से चार्ज किया जाता है। इसलिए यहां से सामान या खाना ऑर्डर करना सस्ता पड़ता है।

4 of 5
क्या है ओएनडीसी? - फोटो : istock
कहां से और कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
  • फिलहाल ओएनडीसी का कोई एप नहीं है। ऐसे में आप पेटीएम या मैजिकपिन जैसे एप पर जाकर ओएनडीसी सर्च कर सकते हैं
  • यहां पर आपको ओएनडीसी फूड, ओएनडीसी ग्रोसरी जैसे विकल्प मिल जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है ओएनडीसी? - फोटो : istock
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी पसंद का फूड या प्रोडक्ट चुनना है
  • फिर अपना पता दर्ज करें
  • अब आप अपना कुल बिल और सामान के पैसे चेक कर सकते हैं
  • फिर आप पेमेंट करके अपने घर पर सामान आसानी से पा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें