फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जानिए किस दिन आ सकती है 13वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Sun, 13 Nov 2022 01:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Release Date: हमारे देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। ऐसे में देश की एक बड़ी आबादी सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। उनकी आमदनी का मूल कृषि है। वहीं आज भी देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इस कारण उनको खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में देश के किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में साल 2018 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत हर 4 महीने के अंतराल में किस्त के जरिए सरकार 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। 12वीं किस्त के मिलने के बाद देश भर में करोड़ों किसान 13वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार अगले साल जनवरी महीने में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं जिन किसानों ने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपने राशन कार्ड की कॉपी भी जल्द से जल्द जमा कर देनी चाहिए। अगर आपने योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय आधार कार्ड या बैंक अकाउंट की गलत डिटेल्स को दर्ज किया है। इस स्थिति में भी आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

Indian Railways: रेलवे ट्रेन में भी बुक कर सकते हैं पर्सनल रूम, मिलती हैं होटल जैसी शानदार सुविधाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें