फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जान लीजिए कब आ सकती है 13वीं किस्त

Wed, 28 Dec 2022 11:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को 13वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की महत्वकांक्षी योजनाएं चलाती हैं। वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी गरीब वर्ग और जरूरमंद लोगों के लिए कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं के जरिए हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जाती है। इसी कड़ी में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना में सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। वहीं, अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए बिना देर किए जानने की कोशिश करते हैं कि ये पैसे कब तक आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को 13वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Istock
जारी हो चुकी हैं 12 किस्त
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को अब तक 12 किस्त जारी हो चुकी है। नवंबर 30 तक 12वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में भेजे गए। लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को ये पैसे मिले।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को 13वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Istock
जल्द आ सकती है 13वीं किस्त
  • बात अगर 13वीं किस्त के आने की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह में ये किस्त जारी हो सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि योजना से जुड़े लाभार्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।

4 of 5
किसानों को 13वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : istock
लिस्ट में नाम जरूर चेक कर लें
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं, तो अपना नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी सूची में जरूर चेक कर लें कहीं ये कटा तो नहीं। इसके लिए आपको किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को 13वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं चेक
  • अपना नाम लाभार्थी सूची में चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक लिंक pmkisan.gov.in पर जाएं
  • फिर यहां पर फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करें
  • इसके बाद आप बेनेफिशियरी लिस्ट में जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें