PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update: 17 अक्तूबर 2022, को नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। हालांकि, 12वीं किस्त जारी हुए कई दिन बीत चुके हैं। ऐसे में देश में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में चलाई जा रही सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। 6 हजार रुपये की यह राशि हर साल तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -