फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन जारी हो सकती है 13वीं किस्त, तुरंत करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा लाभ

Wed, 21 Dec 2022 11:35 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update: 17 अक्तूबर 2022, को नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। हालांकि, 12वीं किस्त जारी हुए कई दिन बीत चुके हैं। ऐसे में देश में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में चलाई जा रही सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। 6 हजार रुपये की यह राशि हर साल तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर के आखिरी महीने या अगले साल जनवरी महीने के पहले सप्ताह में भारत सरकार देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में 13वीं किस्त जारी कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update - फोटो : Istock
हालांकि, इसको लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई अधिकारिक एलान नहीं किया गया है। अगर आप भी 13वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ जरूरी काम को जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। 

Consumer Rights: ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद गलत प्रोडक्ट को किया गया है डिलीवर, तो तुरंत करें यह काम

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update - फोटो : Istock
अगर आपने अब तक अपना भू-सत्यापन नहीं करवाया है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस जरूरी काम को करवा लेना चाहिए। अगर आप इस काम को नहीं कराते हैं। ऐसे में आप किस्त के लाभ से वंचित हो सकते हैं। आप अपने नजदीकी कृषि कार्यलय से संपर्क करके भू-सत्यापन करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको योजना में अपनी ई-केवाईसी भी करवा लेनी चाहिए। ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। इस स्थिति में आप 13वीं किस्त के लाभ से वंचित हो जाएंगे। आप नजदीकी जनसेवा केंद्र या खुद ऑनलाइन योजना में ई-केवाईसी करा सकते हैं। 

WhatsApp Tips: बड़ा शानदार है यह फीचर, बगल में बैठा व्यक्ति नहीं पढ़ पाएगा आपकी व्हाट्सएप चैट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें