PM Kisan Yojana: हर साल देश में कई नई योजनाओं को लॉन्च किया जाता है, जबकि कई पुरानी योजनाओं को बेहतर भी किया जाता है। फिर चाहे वो शहरी इलाके हों या फिर ग्रामीण क्षेत्र, दोनों ही जगहों पर इन योजनाओं के जरिए एक बड़ी संख्या में लोगों की मदद की जा रही है। बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें, तो मौजूदा समय में करोड़ों किसान इस योजना से जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक पात्र किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को इंतजार 14वीं किस्त का है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या फिर नहीं। आप अगली स्लाइड्स में ये तरीका जान सकते हैं...