फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अब इन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे, लिस्ट में चेक करें कहीं आपका नाम तो नहीं

Sat, 25 Jun 2022 11:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Pm Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे - फोटो : istock
देश में रहने वाले ऐसे लोग जो गरीब वर्ग से आते हैं या जो सच में जरूरतमंद हैं। इन सभी के लिए सरकार की तरफ से कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें स्वास्थ्य, बीमा, राशन और शिक्षा समेत कई योजनाएं शामिल होती हैं। इसके अलावा देश के जरूरतमंद किसानों के लिए भी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका मकसद उनकी मदद करना होता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है। इसमें सालाना 6 हजार रुपये पात्र किसानों को दिए जाते हैं। जहां 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में पैसे भेजे जाते हैं। हर 4 महीने के अंतराल पर ये पैसे भेजे जाते हैं। लेकिन अगर आपने गलत तरीके से किस्त के पैसे लिए हैं, तो अब आपको ये पैसे वापस लौटाने होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन लोगों को पैसे लौटाने होंगे। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Pm Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे - फोटो : istock
  • दरअसल, कई लोगों ने गलत तरीके से पीएम किसान योजना में आवेदन करके किस्त का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों को अब सरेंडर करना होगा यानी पैसे लौटाने होंगे। सरकार की तरफ से अपात्र किसानों को वसूली के लिए नोटिस भी पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Pm Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे - फोटो : istock
कौन नहीं ले सकता लाभ?
  • पीएम किसान योजना का लाभ वो लोग नहीं ले सकते हैं जो लोग इनकम टैक्स भरते हैं, ऐसे लोग जो किसान नहीं हैं और पति-पत्नी दोनों साथ में लाभ नहीं ले सकते हैं।

4 of 5
Pm Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे - फोटो : istock
आपको लौटाने पडेंगे किस्त के पैसे या नहीं? यहां जानें:-

स्टेप 1
  • सबसे पहले किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
  • यहां पर फॉर्मर कॉर्नर पर जाकर रिफंड ऑनलाइन पर क्लिक करें
  • फिर अपना आधार नंबर, बैंक की जानकारी और मांगी गई बाकी जानकरी भरकर गेट डेटा पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pm Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर अगर आपके सामने 'You are not eligible for any refund amount' लिखा आएगा, तो इसका मतलब आपको पैसे वापस नहीं करने हैं
  • लेकिन अगर आपको पैसे वापस करने होंगे, तो यहां पर वो अमाउंट दिखाएगा कि आपको कितने पैसे वापस करने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें